फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Mayor arranges public hearing in Municipal Corporation

महापौर ने नगर निगम में जन सुनवाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mon, 05 Jun 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 05 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Mayor arranges public hearing in Municipal Corporation
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी - फोटो : अमर उजाला
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर मंगलवार 6 जून को होने वाली महापौर जन सुनवाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को महापौर ने निगम मुख्यालय में अधिकारियों को निर्देश दिए कि महापौर जन सुनवाई में आम जन के लिए सुविधाओं का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता के बैठने, पीने के पानी और कूलर आदि व्यवस्थाओं के आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महापौर ने जयपुर की आम जनता को राहत देने के लिए एक अभिनव पहल की है। महापौर मंगलवार 6 जून को सीधे जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। महापौर के इस कदम से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। महापौर डॉ. लाहोटी नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जून माह में पहले मंगलवार यानी 6 जून को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर निगम जयपुर के विभिन्न जोनों और मुख्यालय के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। अलग-अलग प्रकार की समस्याओं के निस्तारण के लिए अलग-अलग अवधि तय की जाएगी। महापौर डॉ. लाहोटी ने बताया कि महापौर जन सुनवाई में शिकायत समाधान की एक प्रक्रिया तय की गई है। सबसे पहले प्रार्थी को आवेदन पत्र वितरण केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आवेदन पत्र पर शिकायत या कार्य का विवरण लिखना होगा। इसके बाद सुनवाई के लिए महापौर के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद पंजीयन के लिए पंजीयन केंद्र पर पंजीयन करवाकर रसीद प्राप्त करनी होगी। यह प्रक्रिया इस तरह से तैयार की गई है कि आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। महापौर ने बताया कि सभी जोनों और शाखाओं के अधिकारी एक छत के नीचे होने से समस्या के समाधान की गति त्वरित होगी। इससे आम जन को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed