{"_id":"5fee063b3a9ecb435e23017e","slug":"jaipur-girl-friendship-with-mumbai-girl-fall-in-love-and-made-her-life-partner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: फेसबुक पर दोस्ती और प्यार हो गया, फिर लड़की ने सहेली को बना लिया 'जीवनसाथी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: फेसबुक पर दोस्ती और प्यार हो गया, फिर लड़की ने सहेली को बना लिया 'जीवनसाथी'
Fri, 01 Jan 2021 12:58 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक लड़की की दोस्ती मुंबई में रहने वाली एक युवती से हो गई। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ने लगी। ...और प्यार की खुमारी इस कदर चढ़ी कि उन्होंने मुंबई में शादी रचा ली। मामले की जानकारी जयपुर में परिजनों को मिली तो वे हैरान रह गए। उन्होंने अपनी बेटी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि जयपुर की 20 साल की एक युवती ने मुंबई की युवती से कथित तौर पर शादी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों की करीब एक साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ती चली गई और वे दोनों एक-दूसरे से मुहब्बत करने लगीं। अहम बात यह है कि इसकी जानकारी परिजनों को आखिर तक नहीं लगी और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में मुलाकात, मुंबई में शादी
पुलिस के मुताबिक, मुंबई की युवती कुछ दिन पहले जयपुर आई थी। इसके बाद वह जयपुर वाली सहेली को लेकर मुंबई चली गई और दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। परिजनों को अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाहरगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि लड़की के मुंबई में होने का पता चला तो पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंच गई।
पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर) धर्मेंद्र सागर ने बताया, ‘‘जब पुलिस दोनों युवतियों के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि एक मंदिर में उन्होंने शादी कर ली है। जयपुर की युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी स्वेच्छा से गई है।’’
भाई ने समझाया, पर नहीं मानी युवती
इस दौरान पुलिस के साथ गए जयपुर वाली युवती के भाई ने उसे समझाया और वापस घर चलने के लिए कहा। इस पर जयपुर की युवती ने अपनी सहेली को भी जयपुर ले जाने की बात कही। इसके बाद जयपुर की युवती अपनी साथी और भाई के साथ जयपुर लौट आई।
