{"_id":"63a59f9d84116c309c38b54f","slug":"jaipur-crime-young-man-who-came-home-on-the-pretext-of-giving-blanket-raped-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: कंबल देने के बहाने घर आया दुकानदार, पति की गैरमौजदूगी में किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: कंबल देने के बहाने घर आया दुकानदार, पति की गैरमौजदूगी में किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी
Fri, 23 Dec 2022 06:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:01 PM IST
सार
राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार का मामला सामने आ जाता है। ऐसे में एक मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है। यहां कंबल देने के बहाने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंबल देने के बहाने दुकानदार उसके घर आया था। पति की गैर मौजदूगी का पता चलने पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धाबास करणी विहार निवासी 28 साल की महिला ने FIR दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया, 15 दिन पहले वह भांकरोटा स्थित एक दुकान पर कंबल खरीदने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दुकानदार जगदीश प्रसाद से हुई। आरोप है कि बातचीत के दौरान दुकानदान जगदीश प्रसाद ने जल्द ही अच्छे कंबल आने की बताया। कंबल आने पर उसे कॉल कर बताने की कहकर मोबाइल नंबर ले लिए।
विज्ञापन
17 दिसंबर को दुकानदार जगदीश ने महिला को कॉल किया। कॉल कर उसे कंबल ले जाने की बात कही। इस पर महिला ने घर पर पति के नहीं होने के बारे में बताया। दुकानदार जगदीश कंब देने के बहाने घर आया। पति की गैरमौजूदगी में घर में पीड़िता को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। पति के लौटने पर पीड़िता ने आप बीती सुनाई, जिसके बाद करणी विहार थाने जाकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन