{"_id":"593fe260866419765d8b46d2","slug":"jaipur-congress-party-s-protest-in-jaipur-concerning-the-problems-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी शहर कांग्रेस
- फोटो : Vishnu Sharma
किसानों पर हो रहे कथित जुल्म, कर्ज माफी और फसलों का उचित मूल्य दिलाए जाने की मांग को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस बुधवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी।
जानकारी के अऩुसार प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके लिए कल सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़ी तादाद में यूथ कांग्रेस कार्यालय, जयसिंह हाईवे बनीपार्क पहुंचने का आहवान किया गया है। खाचरियावास ने जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये बड़े और लम्बे आंदोलन के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए आंदोलन कर रही है।