{"_id":"59378d1c4f1c1b841c9c8fd4","slug":"jaipur-accident-accused-arrested-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर हादसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रोला चालक, आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर हादसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रोला चालक, आगरा से गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक।
जयपुर में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। हादसा जिस ट्रोले से हुए उसके चालक को जयपुर पुलिस ने देर रात्रि आगरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक गीतम मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद आगरा के पास अपने गांव चला गया था। पुलिस आरोपी चालक को रात्रि करीब 12 बजे जयपुर ले आई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी से घटना के सबंध में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जयपुर के चौमूं हाउस सर्किल पर एक नमक से भरा ट्रोला स्विफ्ट कार पर पलट गया था। जिससे कार में सवार तीन युवतियों व दो युवक की मौत हो गई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार को काटकर पांचों के शव को पुलिस ने बाहर निकाला था। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन