फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jain Muni Tarun Sagar spoke about Padmavat and Supreme Court

जैन मुनि के कड़वे बोल, जो सुप्रीम कोर्ट की न मानें वो हिंदुस्तानी नहीं

Tue, 23 Jan 2018 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Jain Muni Tarun Sagar spoke about Padmavat and Supreme Court
फिल्म पद्मावत
'पद्मावत' पर रोक संबंधी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद एक प्रमुख जैन मुनि ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


कड़वे प्रवचनों के लिए पहचाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने आज कहा है कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरी है। जो व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं मानता, वो हिंदुस्तानी नहीं है। उसके हिंदुस्तानी होने पर डाउट यानि संदेह हो सकता है।जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है और उसका फैसला सभी को मान्य होना चाहिए। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज राजस्थान व मध्यप्रदेश की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है। फिल्म पद्मावत अब 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 

जाने जाते हैं कड़वे प्रवचनों के लिए

Jain Muni Tarun Sagar spoke about Padmavat and Supreme Court
तरुण सागर - फोटो : self
जैन मुनि तरुण सागर ज्वलंत मुद्दों पर कड़वे बोल के लिए पहचाने जाते है। हाल में उन्होंने बयान दिया था कि ज्योतिषियों व तांत्रिकों के बहकावे में सबसे ज्यादा महिलाएं आती हैं।  ऐसे में यदि घर में शांति व समृद्धि चाहते हैं तो पहले तांत्रिक और ज्योतिषियों से दूर रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हर सुबह टीवी चैनल में लोगों का राशि के अनुसार भविष्य बताया जाता है। मजेदार बात यह है कि पढ़े लिखे लोग शिकार हो रहे हैं। बताइए कि एक ही राशि के दो लोग, जो अलग अलग समय पैदा हुए हैं, उनका भविष्य एक जैसा कैसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed