फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jain monk died in Jaipur who protest to save Sammed Shikhar Ji

Rajasthan: सम्मेद शिखर बचाने के लिए नौ दिन से अनशन पर बैठे जैन मुनि का निधन, केंद्र के फैसले से थे नाराज

Tue, 03 Jan 2023 01:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

सम्मेद शिखर जी को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही जैन समाज इसका विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में जयपुर के जैन मंदिर में मुनि सुज्ञयसागर नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे।

विज्ञापन
Jain monk died in Jaipur who protest to save Sammed Shikhar Ji
जैन मुनि सुज्ञयसागर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के सांगानेर स्थित जैन समाज के मंदिर में सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मुनि सुज्ञयसागर अनशन पर बैठ गए थे। नौ दिनों बाद यानी मंगलवार को मुनि सुज्ञयसागर का निधन हो गया। मुनि सुज्ञयसागर को सांगानेर में श्रमण संस्कृति संस्थान में समाधि दी जाएगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष भागचन्द्र जैन ने बताया कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के बाद से मुनी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। उन्होंने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए बलिदान दिया है। मुनीश्री सम्मेद शिखर से भी जुड़े हुए थे। इन्हें सांगानेर में श्रमण संस्कृति संस्थान में समाधि दी जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टोंक में भी सोमवार को जैन समाज के लोगों ने सोमवार देर शाम को कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में सैकड़ों लोग हाथों में 'सम्मेद शिखर बचाओ के स्लोगन' लिखी तख्तियां लिए नजर आए। खास बात रही कि इस मार्च में सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए। जैन समाज के लोगों ने सम्मेद शिखर को जैन तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं मानने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed