फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Irrfan gave these statements on triple talaq

ट्रिपल तलाक के सवाल पर इरफान ने दिया ये जवाब

Mon, 01 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Irrfan gave these statements on triple talaq
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता इरफान खान सोमवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर आए। इरफान ने अपनी फिल्म के बारे में बातें तो कीं, लेकिन तीन तलाक और सोनू निगम अजान मामले को लेकर किए गए सवालों पर कहा कि वे खुले मंच पर ही इन मुद्दों पर बोलेंगे। इरफान ने कहा कि तीन तलाक जैसे मुद्दे पर बात करने के लिए खुला मंच होना जरूरी है।
विज्ञापन


इरफान खान अपनी अपकमिंग फिल्म "हिन्दी मीडियम" के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। प्रमोशन के लिए शहर के एक सैलून में वे पत्रकारों से रूबरू हुए। इरफान से जब तीन तलाक को लेकर बात की गई तो इरफान इस पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि तीन तलाक ऐसा मुद्दा है जिस पर यहां कुछ भी कहना सही नहीं है। इसके लिए जरूर है कि खुले मंच पर बात की जाए, जब भी ऐसा होगा जरूर बोलूंगा। फिलहाल फिल्म के प्रमोशन की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद जब सोनू निगम के अजान वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो इरफान ने उस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इरफान ने कहा कि हम फिल्म की बात करने आए हैं। फिल्म में हमने बताया है कि किस तरह स्कूल शिक्षा से अलग होकर बिजनेस हो गए हैं। फिल्म में इसी तरह की परिस्थितियों की दिखाया है। दर्शकों को यह फिल्म अपने आस पास नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed