फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Invoicing submission in funding for ISIS

ISIS के लिए फंड इकट्ठा करने वाले जमील के खिलाफ चालान पेश

Thu, 11 May 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Invoicing submission in funding for ISIS
Demo Pic - फोटो : google
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के लिए फंडिंग करने के मामले में गुरुवार को आरोपी जमील अहमद के खिलाफ चालान पेश किया गया। शहर की सत्र अदालत में करीब एक हजार पेजों की चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जमील को 16 नवंबर 2016 को एटीएस ने सीकर से गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी इकबाल के विरुद्ध जांच लंबित रखी गई है। दोनों आरोपियों पर आईएसआईएस के फंड जुटाने का आरोप है। गौरतलब है कि नवम्बर 2016 में राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर निवासी जमील अहमद को धरा गया था। जमील अहमद संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में 2003 से रहकर वहां एक प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसे भारत आने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


जमील अहमद पर आरोप है कि यूएई में रहकर वह आईएसआईएस के प्रचार-प्रसार के साथ इस आतंकी संगठन के लिए कई बार हवाला से पैसे पहुंचाए थे। जमील भारत के साथ बांग्‍लादेश में भी आईएसआईएस के लिए प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed