{"_id":"595b88664f1c1b15458b4734","slug":"investigation-committee-constituted-over-birthday-party-in-hospital-of-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड में बर्थडे मनाने की होगी जांच, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड में बर्थडे मनाने की होगी जांच, कमेटी गठित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बर्थ डे पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइसोलेशन वार्ड के मरीजों की जान जोखिम में डालकर संविदा नर्सेज एसोसिएशन के नेता का बर्थडे मनाने की जांच होगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है।
एक जुलाई को राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पवन मीणा का जन्मदिन अजमेर के जवाहरलाल नेहरु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मनाया गया था। जिसको लेकर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ.सुनीता धाभाई की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी है।
हालांकि इससे पहले यह जांच नर्सिंग अधीक्षक को सौंपी गई थी, लेकिन पक्षपात होने की आशंका को देखते हुए जांच एक व्यक्ति से कराने की बजाय कमेटी से कराने की घोषणा की गई।
आइसोलेशन वार्ड संक्रमण पीड़ित मरीजों के लिए होता है। वार्ड में इस तरह का आयोजन मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गौरतलब है कि बर्थ डे पार्टी के दौरान म्युजिक की धुनों पर नाचने—गाने की शिकायत सामने आई है।