{"_id":"591e7ab94f1c1b7419f22e62","slug":"internet-ban-is-continue-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में इंटरनेट अभी भी बैन, लेकिन कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में इंटरनेट अभी भी बैन, लेकिन कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसवाड़ा में बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद अब शहर में शांति लौटने लगी है। हालांकि शहर से अभी तक पूरी तरह से कर्फ्यू हटाया नहीं गया है लेकिन प्रतिदिन कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला कलक्टर के अनुसार शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील रात्रि नौ बजे तक रहेगी। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी शहर में बैन है। वहीं जिला कलक्टर ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। वहीं शहर में अभी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और संदेहास्पद लोगों पर नजर रखी जा रही हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सभी पक्षों में समझाइश के प्रयास भी किए जा रहें है। इसके अतिरिक्त अभी पुलिस की ओर से शहर में विभिन्न सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि आपराधिक तत्वों को काबू में रखा जा सके।
विज्ञापन