{"_id":"594a2c634f1c1b77428b463d","slug":"international-yoga-day-at-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भारत-पाक सीमा पर तैनात जवानों ने भी किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भारत-पाक सीमा पर तैनात जवानों ने भी किया योग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
योगाभ्यास करते जवान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत-पाक सीमा पर तैनात जवानों ने भी योगाभ्यास किया। जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सूर्य नमस्कार से लेकर अन्य कई योग क्रियाएं की और लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।
योग दिवस को लेकर जवान पहले से ही काफी उत्साहित नजर आए। सीमा पर पहुंचे अधिकारियों ने जवानों को नियमित योग करने की प्रेरणा दी, ताकि मानसिक तनाव सहित बीमारियों से वे खुद को बचा सकें।
उधर, अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी विशाल योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री हेमसिंह भड़ाना और आचार्य धर्मेंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। योग शिविर में अलवर जिले के समस्त जिला स्तर के अधिकारी और सभी विधायकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग के जरिए लोगों को स्वस्थ रखने की अपील की गई है। जिसे सभी राज्यों में महत्वपूर्ण मानते हुए लोगों को योग सिखाया जा रहा है।