{"_id":"595622f74f1c1ba5418b4951","slug":"initially-water-started-in-this-damning-quenching-quarrel-with-monsoon-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की प्यास बुझाने वाले इस बांध में पानी की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की प्यास बुझाने वाले इस बांध में पानी की आवक शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर बांध
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मानसून की सक्रियता के साथ ही अच्छी खबर है कि यहां बांधों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है।
पिछले चौबीस घंटों में कई जिलों में तेज बारिश हुई है। राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से वहां पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध एरिया में 24 घंटों में कुल 68 एमएम बारिश हुई है। जबकि दो दिन दिन में वहां कुल 136 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे बांध का जलस्तर सात सेमी बढ़ गया।
बांध परियोजना के सहायक अभियंता मनीष कुमार बंसल ने बताया कि बांध का गेज बुधवार सुबह 6 बजे 311.97 आरएल मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार शाम छह बजे 312.04 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। अब तक बांध में कुल 270 एमसीएफटी पानी की आवक हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान के टोंक सहित अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में लगातार तेज बारिश के होने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक और तेज होने का अनुमान है। वहीं, कई पर्यटक यहां घूमने पहुंचने लगे है।