{"_id":"594218ba4f1c1b9b3a8b4771","slug":"indian-security-agencies-arrest-two-spy-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई के नापाक मंसूबे आए सामने, दो जासूसों से मिले पाकिस्तानी सिमकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई के नापाक मंसूबे आए सामने, दो जासूसों से मिले पाकिस्तानी सिमकार्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
spy
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सुरक्षा एजेंसिंयों की मुस्तैदी के कारण दो और पाक जासूस जैसलमेर से पकड़े गए है। नबीया खान और रमजान खान नाम के इन जासूसों के पास से पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद हुए है।
विज्ञापन
इन दोनों पर पिछले कई माह से एजेंसिंयों की नजर थी। गौरतलब है कुछ दिन पूर्व भी पाक जासूस पकड़े गए थे जो कि इन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहें है। जानकारी के अनुसार बॉर्डर से लगते क्षेत्रों में पिछले पांच माह के दौरान सात जासूस पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी राजस्थान से लगते बॉर्डर के क्षेत्रों में नेटवर्क तैयार करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए वह उन लोगों का सहयोग ले रही है जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते है और वे लोग पाकिस्तान आने का प्रयास करते है।
विज्ञापन
हालाांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसिंयों ने पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को इस मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया हैं। बुधवार को पकड़े गए इन जासूसों से पूछताछ में और खुलासा होने की संभावना है।
पांच संदिग्धों से हुई थी पूछताछ
फाइल फोटो।
जोधपुर से बुधवार को आई मिलिट्री इंटेलिजेंस और बॉर्डर इंटेलिजेंस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुरिया बेरी गांव से तीन और कुंजाडली गांव से दो व्यक्तियों को जासूसी के संदेह में पकड़ कर पूछताछ की थी।
कुछ घंटों की पूछताछ के बाद इनमें से रमजान खान और नबीया खान नामक व्यक्तियों को जांच अधिकारी अपने साथ ले गए है। इनसे प्रारंभिक पूछताछ में इनके द्वारा भारत से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने बात सामने आ रही है।
कुछ घंटों की पूछताछ के बाद इनमें से रमजान खान और नबीया खान नामक व्यक्तियों को जांच अधिकारी अपने साथ ले गए है। इनसे प्रारंभिक पूछताछ में इनके द्वारा भारत से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने बात सामने आ रही है।