{"_id":"5a84089f4f1c1b3c718b4c24","slug":"indian-railways-to-give-yet-another-humsafar-express-to-rajasthan-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान को मिल सकती है एक और 'हमसफर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान को मिल सकती है एक और 'हमसफर'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
humsafar express
राजस्थान को एक और नई ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसके लिए रेलवे बोर्ड तैयारी कर रहा है।
जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड उदयपुर से मैसूर के बीच 'हमसफर' ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। राजस्थान को हमसफर के रुप में ये दूसरी ट्रेन की सौगात मिलेगी। साथ ही उदयपुर से भी दक्षिण भारत के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी।
रेलवे ने इस ट्रेन का शेड्यूल भी तैयार कर लिया है जिसके अनुसार 19 फरवरी से इस ट्रेन को शुरू किया जा सकता है। ये गाड़ी उदयपुर से 19 फरवरी को मैसूर के लिए रवाना होगी जबकि 22 फरवरी को वापस ये ट्रेन मैसूर से उदयपुर आएगी। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे और सभी डिब्बे थर्ड एसी कैटेगरी के होंगे।
गौरतलब है कि इस ट्रेन के अलावा राजस्थान में रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर से तिरुचिरपल्ली के बीच एक हमसफर ट्रेन संचालित की जा रही है।

Trending Videos
उदयपुर से मैसूर के बीच 43 घंटे का होगा सफर
डेमो इमेज
झीलों की नगरी उदयपुर से मैसूर के बीच 19 फरवरी से हर सोमवार को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर मैसूर पहुंचेगी। इसी प्रकार मैसूर से यह गाड़ी 22 फरवरी से प्रत्येक गुरुवार सुबह 10 बजे चलेगी और शनिवार के दिन तड़के 4.55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। क्रमश: दोनो ओर ये गाड़ी करीब 43 घंटे का सफर तय करेगी और इस गाड़ी का सबसे ज्यादा लाभ पूणे और बैंगलुरू आने जाने वाले यात्रियों को मिलेगा।