{"_id":"5a54bf564f1c1bbf2d8b5907","slug":"indian-railways-announced-new-train-for-vaishno-devi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों को रेलवे की ओर से एक और तोहफा मिलने जा रहा है।
रेलवे ने लेकसिटी उदयपुर से जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली के त्यौहार पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उन्होनें जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 04972, जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 22 फरवरी से 29 मार्च तक (06 ट्रिप) जम्मूतवी से हर गुरूवार सुबह 09:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971, उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 23 फरवरी से 30 मार्च तक (06 ट्रिप) उदयपुर से हर शुक्रवार 1 बजकर 50 मिनट पर उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर जम्मूतवी पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 थर्ड एसी एवं 02 पावर कार डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बें होंगे।

Trending Videos
इन स्थानों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
डेमो इमेज
अभी तक राजस्थान में केवल जम्मूतवी के लिए केवल एक ही सीधी ट्रेन पूजा एक्सप्रेस चलती थी जो भी आए दिन रैक के अभाव में निरस्त हो रही है। अब इस ट्रेन के चलने से उदयपुर,भीलवाड़ा,अजमेर एवं जयपुर के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इस गाड़ी का ठहराव क्रमश: दोनों जगहों पर राणाप्रताप नगर, मावली जंक्शन,चंदेरिया,भीलवाड़ा,बिजयनगर,नसीराबाद,अजमेर,किशनगढ़,जयपुर,गांधी नगर (जयपुर),दौसा,बांदीकुई,अलवर,खैरथल,रेवाड़ी,भिवानी,हिसार,जाखल,धुरी,लुधियाना,जालन्धर कैन्ट,पठानकोट छावनी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।