{"_id":"5a4deaae4f1c1bcf6d8b7ca5","slug":"indian-railways-a-lineman-save-life-of-many-passenger-in-jaisalmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटरी को देख लाल झंडी लेकर ट्रेन के आगे आया ये लाइनमैन, बचा लीं हजारों जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी को देख लाल झंडी लेकर ट्रेन के आगे आया ये लाइनमैन, बचा लीं हजारों जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी
- फोटो : अमर उजाला
एक लाइनमैन की सतर्कता से आज सुबह बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। अपने साहस और सूझबूझ से लाइनमैन ने हजारों रेल यात्रियों की जान भी बचा ली।
घटना राजस्थान के जैसलमेर की है। यहां आज सुबह बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया। जानकारी के अनुसार पोकरण क्षेत्र के चाचा ओढनिया गांव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पटरी में क्रेक था। जिस पर ट्रेक पर तैनात लाइनमैन दमाराम की नजर पड़ी और उसने समझदारी का परिचय देते हुए ट्रैक पर आने वाली ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर पहले ही रुकवा दिया।
इससे बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया। वहीं लाइनमैन की सजकता से ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों की जान भी बच गई।

Trending Videos
यूं बचाया हादसा होने से
पटरी की मरम्मत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली ट्रेन अल सुबह ओढ़निया गांव के पास पहुंचने वाली थी। इसी दौरान लाइनमैन के लाइन चैकिंग करने के दौरान उसने पटरी में क्रेक देखा। तभी उसे पता चला कि जैसलमेर-जोधपुर ट्रेन वहां पास ही पहुंच गई है। ये देख सबसे पहले लाइनमैन ने दमाराम ने गाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रुकवाया।
गाड़ी रुकने पर लाइनमैन जल्दी से मौका स्थल पर पहुंचा और पटरी में आए क्रेक को तुरंत प्रभाव से ठीक किया गया। इसके बाद जाकर गाड़ी को वहां से रवाना किया गया। इस दौरान गाड़ी के चालक व यात्रियों ने लाइनमैन को धन्यवाद दिया।