फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   India pakistan border: police found a Drone camera in jaisalmer

सरहद पर फिर मची हलचल, पाकिस्तान से आया ड्रोन!

Fri, 08 Dec 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
India pakistan border: police found a Drone camera in jaisalmer
ये कैमरा मिला है - फोटो : अमर उजाला
पहले कबूतर, फिर बाज और अब ड्रोन, भारत पाक सीमा पर बसे सरहदी जिले में संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच इस तरह की गतिविधियों के चलते सरहद पर और भी कड़ी चौकसी रखी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में आज सुबह झाड़ियों में एक कैमरा लगा ड्रोन फंसा हुआ दिखा। इलाके के दो ग्रामीणों ने इसे देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आकर ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन पर नीले रंग से डीजेआई लिखा है और कैमरे के नीचे की तरफ मॉडल नम्बर लिखे गए हैं। ड्रोन पर फैंटम लिखा है, जो संभवतया कम्पनी का नाम हो सकता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह पाकिस्तान से आया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आते रहे हैं कैमरा लगे ड्रोन, गुब्बारे, कबूतर व बाज

India pakistan border: police found a Drone camera in jaisalmer
जैसलमेर
इलाका सरहद के पास स्थित होने के चलते अंदेशा है कि इलाके की जानकारी लेने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल कैमरा पुलिस के कब्जे में हैं।

इससे पहले गुब्बारे भी सहरद पार से कैमरे लगे ड्रोन, बाज, कबूतर और गुब्बारे आने की खबरें सामने आती रही हैं। कबूतर जिनके पैर पर संदेश लिखे होते थे, वे भी पकड़े जा चुके हैं। दूसरी तरफ हाल ही में एक बाज भी पकड़ा गया था, जिसके पैर पर एक चिप लगी हुई थी। ऐसे में लगातार हो रही ये घटनाएं संदेह पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed