{"_id":"5a3a61f04f1c1ba7668bb45f","slug":"income-tax-raid-in-doctors-house-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅक्टर के पास मिले करोड़ों के जेवरात, आयकर विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅक्टर के पास मिले करोड़ों के जेवरात, आयकर विभाग की कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई आज नेत्र चिकित्सक के अस्पताल और घर पर जारी रही। नेत्र चिकित्सक के घर से करोड़ों रुपए के जेवरात और करोड़ों रुपए की अघोषित आय भी उजागर हुई है।
आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक एम. रघुवीर के नेतृत्व में डाॅ. रमेश क्षेत्रपाल के अजमेर स्थित कचहरी रोड और पंचशील स्थित हाॅस्पिटल एवं उनके घर पर आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान हथियार बंद पुलिस के जवान यहां तैनात रहे। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार डाॅ. क्षेत्रपाल के बैंक लाॅकर से करोड़ों रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वैलरी मिली है। वहीं अब तक की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित आय भी उजागर हो चुकी है। फिलहाल सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।