फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   include new packages in bhamashah swasthya bima yojana

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना: 300 से अधिक नए पैकेज शामिल होंगे

Fri, 16 Jun 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
include new packages in bhamashah swasthya bima yojana
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : vasundhra raje
राजस्थान में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 300 से अधिक नए पैकेज शामिल होंगे।योजना में नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा साइकिआट्री सहित अन्य स्पेशियलिटी उपचार के पैकेज जोड़ने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने इस योजना को और अधिक बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राजे शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की स्वास्थ्य बीमा योजना दूसरे प्रदेशों की बीमा योजनाओं के मुकाबले सस्ती है। उन्होंने विभिन्न बीमा पैकेजों का तुलनात्मक अध्ययन कर उन्हें अधिक सस्ता और बेहतर बनाने का सुझाव दिया, ताकि कम से कम लागत में मरीजों को बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराया जा सके। 
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत अब तक 633 करोड़ रुपए मूल्य के 12,17,656 दावे पेश किए गए हैं। इनमें से लगभग 500 करोड़ रुपए मूल्य के करीब 10 लाख दावों के भुगतान स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 3500 दावे पेश किए जा रहे हैं। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, शासन सचिव वित्त (बजट) मंजू राजपाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त निदेशक बीएल कोठारी, राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेन्सी की सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed