{"_id":"59de0cab4f1c1bec538b6f2f","slug":"inauguration-of-the-kishangarh-airport-by-jayant-sinha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ने वाले कुछ 'पायलट' विकास नहीं कर सकते - जयंत सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ने वाले कुछ 'पायलट' विकास नहीं कर सकते - जयंत सिन्हा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा आज अजमेर के दौरे पर आए। उन्होंने यहां किशनगढ़ में एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके भाषण में अजमेर में होने वाले उपचुनाव की झलक साफ तौर पर नजर आई।
गौरतलब है कि अजमेर में जल्द ही लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यह लोकसभा सीट पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट के निधन के कारण खाली हुई है। संभावना है कि यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ सकते हैं।
इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनका नाम लिए बिना सचिन पायलट पर निशाना साधा। जयंत सिन्हा ने कहा कि कुछ पायलट हवा में उड़ते हैं और हवा में उड़ने वाले पायलट विकास नहीं करवा सकते हैं।

Trending Videos
हवाई चप्पल पहनने वाला भी करेगा हवाई सफर
जयंत सिन्हा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि विकास को हमने अपना मूलमंत्र बनाया और सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर करें और हम पीएम मोदी के इस सपने हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने की दिशा में देश में 30 एयरपोर्ट पिछले एक साल में खोले गए हैं। इनमें चार राजस्थान में हैं। राजस्थान में किशनगढ़ से पहले कोटा, जैसलमेर और बीकानेर में हवाई सेवाएं शुरू की है।