फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in this list jaipur get the 8th place

स्वच्छ भारत अभियान में भले ही फिसड्डी जयपुर लेकिन यहां टॉप 10 में...

Thu, 18 May 2017 08:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
in this list jaipur get the 8th place
जयपुर रेलवे स्टेशन

इसी माह जारी हुई स्वच्छ भारत अभियान की सूची में भले ही जयपुर शुरुआती 200 शहरों में भी सम्मलित नहीं था। लेकिन स्वच्छता के मामले में जयपुर रेलवे स्टेशन ने जरुर बाजी मारी है। भारतीय रेल की ओर से देशभर के 407 रेलवे स्टेशनों पर कराए गए स्वच्छता सर्वे में जयपुर ने आठवां स्थान हासिल किया है। ए—वन श्रेणी में आने वाले जयपुर रेलवे स्टेशन की रैंकिंग स्वच्छता के मामले में वर्ष 2016 में 51वीं थी। लेकिन इस वर्ष इस रैंकिंग में 43 स्थानों का सुधार हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को इसकी जानकारी रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्वीट से मिली। स्वच्छ स्टेशनों की श्रेणी में पहले स्थान पर जहां विशखापट्नम है वहीं दूसरे स्थान पर सिकंदराबाद व तीसरे स्थान पर जम्मूतवी है। जबकि इस सूची में चौथे पायदान पर विजयवाड़ व पांचवें नंबर पर आनंद विहार टर्मिनल है। इसी सूची में छठे स्थान पर लखनउ जंक्शन व सातवें नंबर पर अहमदाबाद है। जबकि जयपुर के बाद इस सूची में पुणे व बेंगलुरू सिटी जंक्शन है। गौरतलब है इसी माह के प्रारंभिक सप्ताह में जारी स्वच्छता शहरों की सूची में जयपुर का नंबर 215वां था। जिसके बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed