{"_id":"591fad204f1c1bc213f22a95","slug":"in-strike-call-of-private-hospital-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए परिजनों ने डाक्टर का सिर फोड़ा तो डाक्टरों ने कर दी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए परिजनों ने डाक्टर का सिर फोड़ा तो डाक्टरों ने कर दी हड़ताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने की सड़क जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक का परिजन की मौत से गुस्साए लोगों ने सिर फोड़ दिया और गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना से गुस्साए जयपुर शहर के छोटे—बड़े निजी अस्पतालों के चिकित्सक एम्बूलेंस सहित सड़क पर उतर आए और शुक्रवार देर रात्रि सड़क जाम कर दी। वहीं आरोपितों को पकड़ने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे तक शहर के निजी अस्पतालों में हड़ताल रहेगी। देर रात्रि तक पुलिस की समझाइश के बाद ही चिकित्सकों ने जाम हटाया। वहीं प्रशासन के साथ हुई मीटिंग के बाद तय किया गया कि निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी शुरु रहेगी।
यह है घटना
दरअसल जयपुर के बरकत नगर निवासी रतन सैनी को बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीजों का आरोप है शुक्रवार शाम तक अस्पताल में उन्हें रतन से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रतन सैनी की मौत अस्पताल की लापरवाही के चलते हुई है। गुस्साए परिजनों ने ना केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की अपितु संचालक डॉ अजय बंसल का सिर फोड़ दिया। वहीं घायल चिकित्सक बंसल को एसएमएस के ट्रोम वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका आॅपरेशन किया गया है। एसएमएस अधीक्षक के अनुसार चिकित्सक बंसल के 40 से ज्यादा टांके आए है। साथ ही सीने में किसी नुकीली वस्तु से हमला किया गया है।