{"_id":"5a1796254f1c1b9e678bd945","slug":"in-rajasthan-one-moer-tourist-injured-due-to-animal-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्जेंटिना के जुआन के बाद फ्रांस के जीन की जान पर बनी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जेंटिना के जुआन के बाद फ्रांस के जीन की जान पर बनी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
जैसलमेर
अर्जेंटिना नागरिक जुआन पेब्ले की जयपुर में सांड के हमले में मौत के बाद शहरी व्यवस्थाओं पर उठा सवाल अब और गहराता जा रहा है। अब नयी घटना पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर राजस्थान के जैसलमेर से आयी है। हवेलियों के लिए प्रसिद्ध इस शहर में बृहस्पतिवार को फ्रांस का ट्यूरिस्ट आवारा पशु के कारण घायल हो गया।
दरअसल एक ट्यूरिस्ट ग्रुप के साथ शहर भ्रमण पर निकले जीन जब पटवा हवेली के नजदीक फोटो ले रहे थे। तभी कुछ आवारा पशु उनकी ओर दौड़ते हुए आए जिससे वे संभल नहीं पाए और गिरकर घायल हो गए। इस घटना में उनकी कूल्हे की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। उन्हें आनन—फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हद तब हो गई जब यहा अस्थि रोग चिकित्सक हीं नहीं मिला।

Trending Videos
घायल पर्यटक ने स्वयं किया इंतजाम
file photo
- फोटो : अमर उजाला
फिर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने उनका ईलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद जीन ने अपनी इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट से बात की। फिर कंपनी की ओर से एयर एंबूलेंस का इंतजाम किया गया और जीन को ईलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। गौरतलब है कि राजस्थान में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते है लेकिन यदि इसी तरह वे सरकारी अव्यवस्थाओं का शिकार होते रहे तो ट्यूरिज्म पर असर पड़ना तय है।