{"_id":"58eeee2e4f1c1bc342cf61ee","slug":"in-behror-incident-meo-community-is-not-happy-with-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ-तस्कर मौत मामला: नौ लाख लोग कलेक्टर को सौंपेंगे अपनी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ-तस्कर मौत मामला: नौ लाख लोग कलेक्टर को सौंपेंगे अपनी गाय
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
बहरोड़ मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के बहरोड़ में कथित गौ-तस्कर पहलू खान की मारपीट के बाद मौत हो गई थी। मौत की जांच पर सवाल उठाते हुए अलवर के मेव समाज ने कहा है कि वह अपना गौवंश अब कलेक्टर को सौंप देंगे।
विज्ञापन
मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्म्द के अनुसार अलवर जिले में करीब नौ लाख मेव समाज के लोग रहते है, जो गौ-पालन और डेयर के व्यवसाय से जुड़े हैं। शेर मोहम्मद के अनुसार समाज पर गाय पालन के दौरान कभी भी गौ-तस्करी का आरोप लग सकता है। मोहम्मद ने कहा है कि जब तक प्रशासन सुरक्षा की गारंटी नहीं देता और बहरोड़ प्रकरण की जांच सही तरीके से नहींं कराता तब तक प्रतिदिन मेव समाज के व्यक्ति अपना गौवंश प्रशासन को सौंपते रहेंगे।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को वे स्वयं अपनी दो गाय जिला कलक्टर को सौंप कर करेंगे। गौरतलब है कि एक अप्रेल को बहरोड़ में गौ-रक्षकों ने कथित गौ-तस्करों के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद ईलाज के दौरान तीन अप्रेल को कथित गौ-तस्कर पहलू खान ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद से इस घटना की गूंज देश की संसद में भी सुनाई दे चुकी है। वहीं पुलिस ने दो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें मारपीट करने वाले कथित गौ-रक्षकों में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अवैध रुप से गौवंश ले जाने के आरोप में भी पुलिस ने कथित गौ-तस्करों की गिरफ्तारी की है।
वहीं राज्य का गृह विभाग इस घटना की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप चुका है। जिसमें कहा गया है कि गौ-वंश ले जाने वालों का पास ट्रांजिट परमिट नहीं था।