फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in ajmer blast case nia wil present the final report about indresh kumar and prghya

अजमेर ब्लास्ट: एनआईए ने मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा व इन्द्रेश पर रिपोर्ट अब तीन को

Tue, 28 Mar 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
in ajmer blast case nia wil present the final report about indresh kumar and prghya
अजमेर ब्लास्ट

अजमेर ब्लास्ट की जांच करने वाली एनआईए आरएसएस नेता इन्द्रेश व साध्वी के सबंध में मंगलवार को अदालत में फाइनल रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई। एनआईए ने अदालत से रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा है। अदालत ने एनआईए की अर्जी मानते हुए तीन अप्रेल को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।  गौरतलब है कि बीते बुधवार को अभियुक्त देवेन्द्र गुप्ता और भावेश पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ अदालत ने एनआईए की ओर से इन्द्रेश कुमार और प्रज्ञा सिंह सहित अन्य के खिलाफ पूर्व में पेश रिपोर्ट को विधि सम्मत नहीं माना है।

विज्ञापन


अदालत ने एनआईए के डीजीपी को आदेश दिए हैं कि वह आरोपी इन्द्रेश कुमार, प्रज्ञासिंह सहित, रमेश गोहिल, अमित, समन्दर और जयंति भाई के संबंध में 28 मार्च तक अंतिम परिणाम की रिपोर्ट पेश करे।  गौरतलब है कि मामले की जांच में कहा गया था कि इन्द्रेश कुमार ने जयपुर स्थित गुजराती समाज के गेस्ट हाउस में 31 अक्टूबर 2005 को हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और तय किया कि हिंदू धर्मस्थलों पर हमले हुए तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस केस में स्वामी असीमानंद को अदालत ने बरी कर दिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed