फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   imran who get fame after modi speech in london is now again in headline

मोदी की लंदन स्पीच के बाद सुर्खियों में आया इमरान फिर से चर्चा में....

Wed, 22 Mar 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
imran who get fame after modi speech in london is now again in headline
vasudev devnani - फोटो : demo pic
एजुकेशन की बेहतरी के लिए 52 मोबाइल एप बना चुका राजस्थान के अलवर जिले का इमरान इन दिनों फिर से चर्चा में है। इमरान की नई मोबाइल एप राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री के लिए है। इस एप के लांच होने के बाद मंत्री वासुदेव देवनानी प्रदेश के सभी अध्यापकों, बच्चों व बच्चों के परिजनों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस एप को प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वर्तमान में चल रहे विधानसभा सेशन में लांच करेंगी। गौरतलब है कि इमरान वर्ष 2015 में सुर्खियों में आए थे जब प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी चर्चा यूके वेंबली में अपने भाषण के दौरान की थी।  
विज्ञापन


फायदे का सौदा होगी एप
मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिक्षा से सबंधित 52 मोबाइल एप डोनेट कर चुके इमरान पेशे से गणित के अध्यापक है। शिक्षा मंत्री के लिए उन्होंने जो एप बनाई है उसकी सहायता से देवनानी बच्चों और अध्यापकों के साथ अपने चुनावी क्षेत्र के लोगों से भी 24 घंटे जुड़े रहेंगे। इस एप की विशेषता यह है कि इसमें एक प्रेस रिलीज सेक्शन है जो कि प्रदेश भर के अध्यापकों व मीडिया के लिए फायदेमंद होगा। इस सेक्शन को प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुझाव व शिकायतें भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा मंत्री को सीधी भेजी जा सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बाद देवनानी हुए डिजिटल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डिजिटल इंडिया अभियान अब नेताओं को भी रास आने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता के बाद वासुदेव देवनानी भी इस श्रेणी में सम्मलित हो गए हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक दीया कुमारी भी इस प्लेटफॉर्म पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed