{"_id":"5982d4d04f1c1b060c8b46c6","slug":"illegal-liquor-seized-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक में भरी हुई थी 535 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक में भरी हुई थी 535 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 535 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।
कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने आया कि इसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की पेटियां भरी हुई हैं। थानाधिकारी श्रीचंद ने बताया कि हैड कांस्टेबल राधेश्याम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नांता के पास एक मिनी ट्रक अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो इसमें शराब की पेटियां मिली। चालक भगवती प्रसाद शर्मा से शराब के बारें में पूछताछ की तो उसने बताया यह शराब भीलवाड़ा लेकर जा रहा है। पुलिस ने भीलवाड़ा के संजय नगर निवासी चालक भगवती प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।