फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal liquor seized in kota

मिनी ट्रक में भरी हुई थी 535 पेटी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor seized in kota
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 535 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने आया कि इसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की पेटियां भरी हुई हैं। थानाधिकारी श्रीचंद ने बताया कि हैड कांस्टेबल राधेश्याम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  नांता के पास एक मिनी ट्रक अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो इसमें शराब की पेटियां मिली। चालक भगवती प्रसाद शर्मा से शराब के बारें में पूछताछ की तो उसने बताया यह शराब भीलवाड़ा लेकर जा रहा है। पुलिस ने भीलवाड़ा के संजय नगर निवासी चालक भगवती प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed