{"_id":"599e83644f1c1b10428b457d","slug":"id-must-be-compulsory-for-the-visit-of-jhalana-leopard-safari-forest-department-issues-new-circular","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के आदेश 'पैंथर देखना है तो दिखाना होगा पहचान पत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के आदेश 'पैंथर देखना है तो दिखाना होगा पहचान पत्र'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
झालाना लैपर्ड सफारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खुले में पैंथर देखने आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए वन विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं। अब सभी पर्यटकों को लेपर्ड सफारी के लिए जंगल में प्रवेश पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर ही मिलेगा।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के झालाना के जंगलों में पैंथर सफारी के लिए वन विभाग ने काफी सख्त कदम उठाए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ए.के.गोयल के निर्देश पर उप वन संरक्षक, जयपुर सोनल जोरिहार ने झालाना वन क्षेत्र में प्रवेश के लिए तत्काल नई व्यवस्थाएं जारी करने के निर्देश दिए हैं।
नए आदेशों के अनुसार झालाना में आने वाले सभी पर्यटकों को अब प्रवेश पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर ही मिलेगा व टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा व अब जिप्सी का आंवटन भी रोस्टर के आधार पर विभाग ही करेगा।
विज्ञापन
उप वन संरक्षक सोनल जोरिहार के अनुसार झालाना वन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के साथ बदतमीजी करने वाले जिप्सी संचालक सुमित जुनेजा का लाईसेंस 3 महीने के लिए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

इस तरह से होगी एडवांस बुकिंग, जानें...
फाइल फोटो
जोरिहार के आदेश के अनुसार झालाना वन क्षेत्र में सुबह व शाम सफारी शुरू होने के एक घंटे पहले टिकट खिड़की खुलेगी। उन्होंने बताया कि जो पर्यटक एडवांस बुकिंग चाहते हैं वे एक महीने पहले तक एक ट्रिप में 2 जिप्सी अर्थात 12 पर्यटक के लिए बुक करा सकते हैं व इस ऑफलाईन एडवांस बुकिंग के लिए झालाना वन क्षेत्र के कार्यालय में एक रजिस्टर भी मेंटेन किया जाएगा।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक,गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा झालाना वन क्षेत्र में पैंथर सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों की एडवांस बुकिंग करने के लिए कार्यवाही की जा रही है व इस संबध में प्रकिया पूर्ण होते ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।