{"_id":"598470954f1c1b03608b49ea","slug":"ias-ashok-singhvi-reinstated-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित महाघूस कांड में आरोपी आईएएस अशोक सिंघवी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित महाघूस कांड में आरोपी आईएएस अशोक सिंघवी बहाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक सिंघवी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान विभाग के चर्चित महाघूस कांड में आरोपी आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी को राज्य सरकार ने आज बहाल कर दिया है। सिंघवी करीब दो साल से निलंबित चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह सीएम वसुंधरा राजे ने सिंघवी की बहाली की मंजूरी दी और उसके बाद कार्मिक विभाग उनका निलंबन समाप्त करने के आदेश जारी किए। अभी उनकी पदस्थापना के आदेश जारी नहीं हुए है।
खान विभाग में उजागर हुए महाघूस कांड में सिंघवी की लिप्तता को देखते हुए उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 17 नवंबर 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया था। अशोक सिंघवी करीब आठ महीने तक जेल में रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने चित्तौड़गढ में शेरखान की छह खानों को बंद करावा दिया था। इन खानों को चालू करने के लिए खान विभाग के अधिकारियों ने 2.55 करोड़ रुपए की घूस मांगी थी। उस समय अशोक सिंघवी विभाग के प्रमुख सचिव पद पर थे।
एसीबी के सामने घूस लेकर खानों को चालू करने की जानकारी आई तो उसने जाल बिछाकर आईएएस अशोक सिंघवी समेत आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जांच की तो बंद पड़ी खानों को चालू करने के एवज में लगभग 22 करोड़ की डील का पता चला।