{"_id":"5985ab784f1c1bc72c8b4820","slug":"i-am-also-a-bathroom-singer-cm-raje","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैं भी हूं बाथरूम सिंगर, शंकर महादेवन के सामने बोलीं सीएम राजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं भी हूं बाथरूम सिंगर, शंकर महादेवन के सामने बोलीं सीएम राजे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
शंकर महादेवन और वसुंधरा राजे स्टेज पर आपस में बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि वे भी एक बाथरूम सिंगर हैं। उन्होंने ये बात प्रसिद्ध संगीत निर्देशक व सिंगर शंकर महादेवन के सामने कही। जब शंकर महादेवन ने उन्हें गाना गाने का ज्यादा आग्रह किया, तो राजे ने कहा कि उन्हें गाना गाना आता होता, तो वे जरूर गातीं।
मौका था जयपुर में आयोजित हो रहे फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन के उदघाटन सत्र के बाद शंकर महादेवन की लाइव पर्फोरमेंस के बाद का। शंकर महादेवन ने फेस्टिवल में 'सुनो गौर से दुनियावालो', 'दिल चाहता है', 'कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दिवाना' सहित कई लोकप्रिय गाने गाए। उनके इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्टेज पर उनका धन्यवाद करने पहुंची।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शंकर महादेवन से बातचीत करते हुए अपनी जिंदगी के कुछ अन्य पहलुओं से अवगत करवाया। महादेवन ने जब उन्हें गाना गाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वे हैप्पी बर्थ डे टू यू' गाती आई हैं और इसके अलावा वे राष्ट्रगान गाना जानती हैं और वे कुछ नहीं गा सकतीं। राजे ने स्टेज से हैप्पी बर्थडे टू यू... गाकर सुनाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शंकर महादेवन से 'तारे जमीन पर' फिल्म का 'मेरी मां...' वाला गाना गाने का आग्रह भी किया।

जब मुख्यमंत्री ने शंकर महादेवन को दिया ये ऑफर...
शंकर महादेवन और वसुंधरा राजे स्टेज पर आपस में बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शंकर महादेवन से कहा कि वे राजस्थान के युवाओं की हौसलाअफजाई के लिए कोई एंथम तेयार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि फेसिट्वल में आए बच्चों को संगीत की बारीकियों के बारे में सिखाएं।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने महादेवन को ऑफर किया कि वे राजस्थान आएं और यहां संगीत प्रेमियों के लिए एक अकादमी खोलें।
महादेवन ने कहा कि यदि उन्हें भविष्य में मौके मिलेगा, तो राजस्थान में जरूर एक अकादमी खोलेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें 'तारे जमीन पर' फिल्म का 'मेरी मां...' गाने को कहा। इसके बाद स्टेज पर ही मुख्यमंत्री के लिए कुर्सी लगाई गई और महादेवन ने ये गाना गाना शुरू किया।
इस गाने से पूरा माहौल भावुक हो गया और सभी ने इस गाने में ताली बजाकर महादेवन का साथ दिया।
फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन के उद्घाटन अवसर पर यूएई के संस्कृति मंत्री शेख मुबारक और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए।