फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hundred crore owner of a monk

100 करोड़ का मालिक बना सन्यासी, 3 साल की मासूम के लिए रुकी मां

Sat, 23 Sep 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
 hundred crore owner of a monk
सुमित राठौड़ और अनामिका - फोटो : Facebook
तीन साल की बच्ची को छोड़ दीक्षा ग्रहण करने के मामले में समाज की समझाईश काम आई है। बच्ची के पिता सुमित सिंह राठौड़ ने आज दीक्षा ग्रहण कर ली है, वहीं बच्ची की मां अनामिका की दीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि  बच्ची के आगामी जीवन को देखते हुए समाज व कानून के दबाव के चलते ऐसा किया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले के निवासी सुमित सिंह राठौड़ और उसकी पत्नी अनामिका ने दीक्षा लेना तय किया था।
विज्ञापन


सौ करोड़ की सम्पत्ति के मालिक इस दम्पति की तीन साल की बच्ची भी है। खबर सामने आने के बाद जहां लोगों का कहना था कि इतनी छोटी बच्ची को छोड़कर दीक्षा ग्रहण करना सही नहीं है। वहीं मानवाधिकार आयोग के पास भी इसे लेकर शिकायतें पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से ही समाज की ओर से भी समझाईश के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल अनामिका की दीक्षा स्थगित कर दी गई है।

इसलिए उठे थे दीक्षा पर सवाल

 hundred crore owner of a monk
जैन साधु - फोटो : demo pic
जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को आचार्य के सामने सुमित राठौड़ ने दीक्षा लेने की घोषणा की थी। बाद में अनामिका ने भी पति के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया था। दंपति के इस फैसले से परिवार कुछ लोगों के साथ शहर में विरोध की प्रतिक्रिया आई थी। वॉट्सऐप और फेसबुक पर लगातार बेटी इभ्या को छोड़कर दीक्षा लेने के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे थे।

सुमित की पत्नी अनामिका का पीहर चित्तौड़गढ़ में है। ससुर अशोक चंडालिया बीजेपी के नेता हैं। सुमित से उनकी शादी 4 साल पहले हुई। अनामिका आठवीं बोर्ड में जिले की पहली गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए राजस्थान बोर्ड की 10वीं क्लास में 18वीं और 12वीं में 28वीं रैंक हासिल की। इसके बाद मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से बीई किया। हिंदुस्तान जिंक में भर्ती निकली। मेरिट में 23 हजार कैंडिडेट्स में अनामिका 17वें नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed