फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Human Rights Commission orders Anandpal's funeral

आनंदपाल का अंतिम संस्कार कराने के लिए मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दिए आदेश

Thu, 13 Jul 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 12:38 AM IST
Human Rights Commission orders Anandpal's funeral
आनंदपाल सिंह - फोटो : File photo
गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार नहीं करने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग से राज्य सरकार को आनंदपाल का अंतिम संस्कार कराने के आदेश दिए है। 


पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल का अंतिम संस्कार समय पर नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। शव से संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग ने एक अंतरिम आदेश पारित कर सरकार से कहा है वे अपनी शक्तियों और दायित्वों का पालन करते हुए आनंदपाल का अंतिम संस्कार करवाएं। 


गौरतलब है कि आनंदपाल का पुलिस ने 24 जून की रात चूरू के मालासर में एनकाउंटर किया था। उसके बाद पहले तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। समझाइश के बाद उन्होंने शव ले लिया, लेकिन अभी तक उसका दाह संस्कार नहीं किया। शव को पैतृक गांव सांवराद में डी-फ्रीज में रखा गया है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed