फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   hit and run case-skoda car driver arrested by kota police

हिट एंड रन मामला: वन अधिकारी का बेटा चला रहा था कार, केवल दो घंटे में मिली जमानत

Thu, 18 May 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
hit and run case-skoda car driver arrested by kota police
आरोपी राहुल - फोटो : amar ujala
कोटा में 2 मई की रात हुए हिट एंड रन केस में लग्जरी स्कोडा कार जब्त करने के बाद पुलिस ने गुरूवार को आरोपी राहुल सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया। दुघर्टना मामले की धाराओं में मामला दर्ज होने के चलते फिलहाल आरोपी युवक राहुल को दो घंटे में ही जमानत भी मिल गई। पुलिस अब इस पूरे मामले में चालान पेश करेगी उसके बाद भी न्यायालय द्वारा जो सजा सुनाई सजा सुनाई जाएगी, उसका इंतजार फिलहाल पीड़ित परिवारों को ही करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा
दुर्घटना थाना इंचार्ज रामदयाल नागर ने बताया कि कोटड़ी चौराहे पर साइकिल सवार दो लोगों को कार से उड़ाने के बाद चालक राहुल कार को सीधे घर ले गया था और पकड़े जाने के डर से तकरीबन आठ दिन तक टूटी फूटी कार को घर में ही रखा।
विज्ञापन


आरोपी कार चालक ने आठ दिन बाद कार को स्कोडा कंपनी में सर्विस के लिए भेजी तो मामला पकड़ में आया। घटना के दिन से अब तक पुलिस ने सबूत जुटाएं और पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार को सर्विस सेंटर जब्त कर लिया गया। ये कार वन अधिकारी के दूसरे बेटे राज सिंह राठौड़ ने नाम थी, जिसे एक्सीडेंट के वक्त उसका भाई राहुल राठौड़ चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी की जल्द जमानत के बाद मृतकों के परिजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी को सजा दिलवाने की मांग की है। उधर आरोपी राहुल भी इस पूरे घटनाक्रम को महज एक हादसा बता रहा है।


घर में एकमात्र कमाने वाला था मृतक रवि
मृतक रवि के भाई पूरण का कहना है कि अब रवि के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। मृतक रवि मध्यप्रदेश से कोटा में तंदूर के काम के लिए आया था और यहां हादसे में उसकी जान चली गई वहीं आरोपी कुछ घंटों में ही जमानत पर छूट गया। 

पुलिस ने कहा
इधर पुलिस का कहना है कि आईपीसी की धारा 304ए, 279 और 134/187 में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब आगे आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed