फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   HighTech West Management will also be in the Mhaana Mandi

स्वीडन की तर्ज पर मुहाना में होगा हाईटेक वेस्ट मैनेजमेंट

Tue, 30 May 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
HighTech West Management will also be in the Mhaana Mandi
मुहाना मंडी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर की मुहाना मंडी में वेस्ट यानि कचरे का निपटारा स्वीडन की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए यहां हाईटेक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम डवलप किया जाएगा। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बताया कि मुहाना मंडी में हाईटेक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम डवलप करने के लिए कोटा में आयोजित ग्राम के दौरान एमओयू साइन हो चुका है। उन्होंने बताया कि मंडियों में निकलने वाला ज्यादातर कचरा जैविक होता है और इसका उपयोग बायोगैस बनाने के साथ-साथ जैविक उर्वरक बनाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे मंडी भी साफ-सथुरी हो जाएगी और इस कचरे का निस्तारण भी सही तरीके से हो जाएगा। यह तकनीक इको फ्रेंडली भी है। 


कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि इस कचरे से बिजली भी उत्पादित की जा सकती है, जिससे बिजली के बिल का बोझ कम होगा। उन्होंने स्वीडन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां केवल एक प्रतिशत कचरा ही डस्टबीन में जाता है, 99 प्रतिशत कचरा को रिसाइकिल कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब स्वच्छता और तकनीक के उपयोग के आधार पर मंडियों की ग्रेडिंग करेगी, इसलिए प्रयास किए जाएं कि राजस्थान की सभी मंडियों को अच्छी ग्रेड मिले।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed