{"_id":"590811164f1c1bcc3a442d96","slug":"high-court-give-order-to-complete-rca-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रणनीति फेल, 29 मई को होंगे आरसीए के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रणनीति फेल, 29 मई को होंगे आरसीए के चुनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
ललित मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। भीलवाड़ा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामपाल शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिए कि चुनाव 29 मई को कराएं जाए। जबकि चुनाव की जानकारी छह मई को मतदाताओं को दे दी जाए। वहीं कोर्ट ने ए के पांडे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। न्यायधीश जे के रांका ने सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही कराए जाएं।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट ने कहा कि चुनाव सम्पन्न कराकर परिणाम को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए। जबकि सुप्रीम कोर्ट से पूर्व में दर्ज याचिकाओं पर निर्णय आए उसके बाद ही परिणाम सार्वजनिक किए जाए। गौरतलब है कि पूर्व में 26 अप्रेल को आरसीए के चुनाव होना प्रस्तावित था। लेकिन पूर्व नियुक्त चुनाव अधिकारी ने राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट व लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का हवाला देते हुए चुनाव सस्पेंड कर दिए थे। जबकि आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सी पी जोशी गुट का आरोप था कि चुनाव वर्तमान अध्यक्ष ललित मोदी के ईशारे पर निलंबित किए गए है।
विज्ञापन
क्योंकि मोदी गुट के पास नंबरों का आभाव है। गौरतलब है आरसीए पिछले एक माह के दौरान वापस चर्चाओं में आया है। जब ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी ने आरसीए में रुचि दिखाई। अलवर क्रिकेट संंघ के अध्यक्ष रुचिर मोदी आरसीए में दिलचस्पी दिखाने के बाद ही चुनावों का ऐलान हुआ। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब आरसीए में ललित मोदी के करीबी माने जाने वाले कई सदस्य जोशी गुट से जा मिले। हालांकि ललित मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह चाहते है कि उनका बेटा आरसीए का चुनाव हार जाए। लेकिन जब जोशी गुट सक्रिय हुआ तो ललित मोदी ने आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सी पी जोशी पर ट्वीट की बौछार करते हुए उन पर कई आरोप जड़ दिए।
विज्ञापन