{"_id":"5978a12f4f1c1bca2a8b4634","slug":"hero-of-the-anandpal-encounter-will-be-return-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ होकर जयपुर लौटा हीरो, एनकाउंटर में गैंगस्टर के सिर में मारी थी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ होकर जयपुर लौटा हीरो, एनकाउंटर में गैंगस्टर के सिर में मारी थी गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
कमांडो सोहन सिंह
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल को गोली मारने वाले जाबांज कमांडो सोहन सिंह हालत में सुधार होने के बाद आज शाम जयपुर लौट आए है। उन्हें फिलहाल जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोहन सिंह को आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
गौरतलब है कि 24 जून को चुरू जिले के मालासर में हुए आनंदपाल एनकाउंटर में सोहनसिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनकाउंटर के दौरान कमांडो सोहन सिंह ने सबसे आगे रहकर आनन्दपाल को सिर में गोली मारी थी। इस बीच एक गोली सोहन सिंह की कमर में लगी थी।
इससे गोली उसकी आंत को भेदते हुए कुल्हे की हड्डी में फंस गई थी। करीब 14 दिनों तक एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सोहन सिंह के सेप्टिसिमिया और फेंफडों में इंफेक्शन फैलने से तबीयत गंभीर बिगड़ गई। तब सोहन सिंह को एयर एंबुलेंस की मदद से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
कमांडो सोहन सिंह के परिजनों व पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह फिट है। मेदांता से छुट्टी मिलने के बाद जयपुर लौटने की जानकारी मिलने पर जयपुर सहित राजस्थान के पुलिसकर्मियों और आमजन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। फिलहाल फोर्टिस में उनका इलाज चलेगा। जयपुर पहुंचने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने डॉक्टरों से सोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली।