फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Here is the day Kanha was born

यहां रात नहीं दिन में होता है कान्हा का जन्म

Tue, 15 Aug 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 15 Aug 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Here is the day Kanha was born
राधा दामोदर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी की धूम कृष्ण मंदिरों में देखने को मिल रही है। रात बारह बजे कन्हैया नंद के घर जन्म लेंगे। मंदिरों में घंटे घड़ियालों की आवाज के बीच कान्हा का जन्म होगा। लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां दिन के बारह बजे ही कान्हा का जन्म हो गया।
विज्ञापन


जयपुर के जहां भगवान कृष्ण का जन्म दोपहर में ठीक 12 बजे होता है। यह मंदिर चौड़ा रास्ता में स्थित है। राधा दामोदर मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव रात बारह बजे नहीं बल्कि दिन में  बारह बजे ही हो जाता है। कृष्ण जन्म पर यहां धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है। दिन में कृष्ण जन्म की परम्परा आज की नहीं बल्कि पांच सौ साल पुरानी है।
विज्ञापन


दिन में कृष्ण जन्म के बाद ठाकुर का अभिषेक होता है और मंदिर के पट रात 11.50 से पहले बंद हो जाते हैं। जहां तक बात दिन में जन्मोत्सव की है, उसके पीछे अपना एक अलग तर्क है। मान्यता है कि इस मंदिर में कृष्ण के बाल अवतार को विराजित किया गया है। बाल अवतार के उठने का समय रात में बारह बजे का नहीं होता। ऐसे में दिन में ही अभिषेक कर उन्हें उठाया और जन्मोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed