फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Here again the farmers have warned and Mahaprabhav to water

किसानों ने फिर डाला महापड़ाव, आर-पार लड़ाई की चेतावनी

Sun, 15 Oct 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Here again the farmers have warned and Mahaprabhav to water
किसानों का महापड़ाव - फोटो : amar ujala
हरित क्रांति का संदेश लाने वाली इंदिरा गांधी नहर परियोजना में नहरी पानी नहीं मिलने से अब किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है। किसानों ने आज से इंदिरा गांधी मुख्य नहर के जीरो हेड पर महापड़ाव कर कब्जा कर लिया है। क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिलने तक महापड़ाव को निरंतर जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर में लम्बे समय से नहरी पानी को तरस रहे किसानों ने आज मोहनगढ़ क्षेत्र की मुख्य नहर के जीरो हेड पर महापड़ाव कर आर-पार लड़ाई की चेतावनी दी है। लम्बे समय से पानी मुहैया नहीं होने पर किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं वहीं किसान कर्जदार होता जा रहा है। ऐसे में अपने हक के पानी के लिए किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। किसानों का कहना है कि पहले भी नहरी पानी के आंदोलन को समझाइश के बाद शांत करवा दिया गया, लेकिन इस मर्तबा किसानों ने पानी मिलने पर ही महापड़ाव को समाप्त करने की शर्त रखी है।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि जैसलमेर क्षेत्र के किसानों को अपने हक तक का नहरी पानी सुलभ नहीं हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांग  नहीं मानी गई तो मुख्य नहर से बाड़मेर जिले के लिए जाने वाली पेयजल सप्लाई को ठप कर दिया जाएगा। उधर, किसानों के महापड़ाव को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed