{"_id":"598998ff4f1c1bdf1a8b486b","slug":"heavy-rainfall-likely-to-occur-in-these-cities-of-rajasthan-in-next-4-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूखा बीता सावन, भादवे में उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा बीता सावन, भादवे में उम्मीद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
कोटा में पिछले 24 घंटो से हो रही लगातार बारिश का नजारा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में कई शहर तरबतर हो गए तो कुछ ऐसे भी थें जहां लोग बारिश के लिए तरस गए। भादवा लगने के बाद इन शहरों में इंद्र देव की मेहरबानी की उम्मीद की जा रही है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली स्काईमेट वेदर के अनुसार प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भागों में अब भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार जयपुर,करौली,कोटा,सवाईमाधोपुर,टोंक,बूंदी,झालावाड़,बारां,धौलपुर,भरतपुर,करौली,अलवर,सीकर और भीलवाड़ा में अगले 4 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है। गौरतलब है कि इन सभी शहरों में मानसून के दौरान अब सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।
हर साल सबसे ज्यादा बारिश वाले हाड़ौती संभाग में इस बार बारिश नहीं होने से आमजन से लेकर किसानों तक के चेहरे मुरझा गए थे वहीं पिछले दो दिनों से यहां लगातार बारिश होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। राजधानी जयपुर में भादवे के पहले दिन ही बारिश का असर देखने को मिला जहां दोपहर में कुछ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई।

कोटा में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
कोटा में बारिश के बाद पानी से लबालब हुई सड़कें
- फोटो : amar ujala
कोटा में पिछले 24 घंटे से लगातार रूक-रूककर तेज और धीमी बारिश का दौर जारी है। बारिश से शहर के नीचे इलाकों में पानी भर गया है तो वहीं कई नाले भी उफान पर है। शहर का साजीदेहड़ा नाला तेज बारिश के बाद उफान पर आ गया है जिससे सड़क पर आवागमान बंद हो गया जिससे लोगों को एलिवेटेड रोड पुलिया पर होकर निकलना पड़ा।
कोटा में सावन के आखिरी सोमवार की शाम से बारिश शुरू हुई जो अब तक कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से जारी है। लोग बारिश के लियए दुआएं कर रहे थे, लेकिन लगातार बारिश होने से कई इलाकों में पानी भर जाने से दिक्कत भी हो रही है। वहीं बारिश को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है।