फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rainfall in jaipur lower down the temperature

इंतजार के बाद बादलों के दामन से बरसी राहत की बूंदे

Wed, 23 Aug 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in jaipur lower down the temperature
भारी बारिश के बाद अजमेर पुलिया पर जमा हुआ पानी और इसमें खेलते बच्चे - फोटो : amar ujala
बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए बुधवार का दिन झमाझम बारिश का तोहफा लेकर आया। बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अचानक बदले मौसम के मिजाज से बादलों के दामन से निकली पानी की तेज बौंछारों ने सड़कों को लबालब भर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़ प्रदेश के बाकि हिस्सों पर मानसून ने इस बार ज्यादा मेहरबानी नहीं दिखाई है। अभी राजधानी जयपुर समेत शेखावाटी के कई जिलों और भरतपुर,धौलपुर,टोंक,सवाई माधोपुर और कोटा जैसे शहरों में ना के बराबर ही बारिश हुई है जिससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए ही है।
विज्ञापन


सावन के सूखे ही बीत जाने के बाद लोगों को भादवे से लोगों को उम्मीदे हैं और विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान में जाते हुए मानसून में ही काफी बारिश होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

heavy rainfall in jaipur lower down the temperature
अजमेर पुलिया पर पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के बाद इसका सीधा असर राजस्थान पर भी पड़ा है ऐसे में आगे ​भी बारिश का ऐसा ही दौर जारी रह सकता है। हालांकि जयपुर के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर बारिश होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का दौर चल सकता है।                                              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed