फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rain in rajasthan state, sdrf on alert

आसमान से बरसी आफत, सीएम कर सकती हैं दौरा

Fri, 28 Jul 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in rajasthan state, sdrf on alert
बाढ़ - फोटो : amar ujala
राजस्थान में आसमान से बरसी आफत का कहर अभी जारी है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम वसुंधरा राजे हवाई सर्वे कर सकती हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में पिछले चार से दिन से बारिश का कहर जारी है। कई इलाके अभी जलमग्न है और लोग फंसे हुए है। रेल एवं सड़क यातायात आज भी प्रभावित है। सिरोही, जालौर, माउंट आबू, झालावाड़ समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए है। बारिश में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने का काम लगातार जारी है। एनडीआरफ की टीमें लगातार अपने प्रयास कर रही हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में अति वृष्टि से बिगड़े हालातों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर सकती है। 

राजस्थान में सबसे बिगड़े हुए हालात जालौर में है। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान है। सड़कें टूटी होने से राहत कार्य भी प्रभावित हो रहे है। सांचौर के चितलवाना के सभी गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  उधर, जंवाई बांध के गेट खोले गए हैं। इससे बांध क्षेत्र में आने वाले 67 गांवों के लिए प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य बांधों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चम्बल में पानी में उफान आने के चलते संकट के बादल भी मंडराने लगे थे। पानी की स्तर बढ़ने से बारां मथुरा हाइवे बंद कर दिया गया। लूणी में भी जलस्तर बढ़ने से आसपास बसे गांवों में दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन


उधर, झालावाड़ के डग, चौमहला में मूसलाधार बारिश हुई। इससे सड़क और रेल यातायता प्रभावित हुआ। यहां से दिल्ली एवं मुंबई जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई। झालावाड़ स्टेशन पर पानी भरने से ट्रेनों का संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed