फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rain in rajasthan, sdrf on alert

राजस्थान: तेज बारिश को देखते हुए हेलीकॉप्टर तैनात, रेस्क्यू टीम अलर्ट

Sun, 23 Jul 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 23 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in rajasthan, sdrf on alert
जयपुर में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। उधर, राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार से लेकर अगले सात दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ की स्थिति बनने पर बचाव के इंतजाम करने का दावा किया है। जयपुर और जोधपुर में हेलीकॉप्टर तैनात किए है। ताकि जरुरत पड़ने पर इनकी मदद ली जा सके। पाली और उदयपुर में भी एसएडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई है। जिलों में स्थित रेस्क्यू टीमों को भी अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, रविवार को राजस्थान में कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर में दिन बारिश के कई तेज दौर हुए। इससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक स्थलों पर खासी चहल-पहल भी नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत

heavy rain in rajasthan, sdrf on alert
जैसलमेर के गांवों में सड़कों पर भर गया पानी - फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ ही वर्षाजनित हादसे भी सामने आ रहे है। पाली में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है। हालांकि इस घटना में नुकसान होने की खबर नहीं है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे है। 

आबू में बारिश के कारण चट्टाने खिसक गई और रास्ता बंद हो गया। बाद में पुलिस और प्रशासन ने चट्टानों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। जैसलमेर में भी बारिश के कारण कई जगह पानी भरने की सूचना है। यहां के लखा गांव में पानी भरने से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। यहां जल निकासी ​व्यवस्था में भी खामियां उजागर हुई है। 

बांधों और झीलों में भी पानी की आवक बढ़ रही है। नक्की झील में चादर भी चल गई। वहीं प्रतापगढ़ में चल रही बारिश से करमोइ नदी व जखामी नदी उफान पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed