{"_id":"5974768f4f1c1b4f4b8b4638","slug":"heavy-rain-in-rajasthan-sdrf-on-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: तेज बारिश को देखते हुए हेलीकॉप्टर तैनात, रेस्क्यू टीम अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: तेज बारिश को देखते हुए हेलीकॉप्टर तैनात, रेस्क्यू टीम अलर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में हुई तेज बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। उधर, राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार से लेकर अगले सात दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ की स्थिति बनने पर बचाव के इंतजाम करने का दावा किया है। जयपुर और जोधपुर में हेलीकॉप्टर तैनात किए है। ताकि जरुरत पड़ने पर इनकी मदद ली जा सके। पाली और उदयपुर में भी एसएडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई है। जिलों में स्थित रेस्क्यू टीमों को भी अलर्ट जारी किया गया है।
उधर, रविवार को राजस्थान में कई इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर में दिन बारिश के कई तेज दौर हुए। इससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि खुशगवार मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक स्थलों पर खासी चहल-पहल भी नजर आई।

आसमान से बरसी आफत
जैसलमेर के गांवों में सड़कों पर भर गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ ही वर्षाजनित हादसे भी सामने आ रहे है। पाली में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है। हालांकि इस घटना में नुकसान होने की खबर नहीं है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे है।
आबू में बारिश के कारण चट्टाने खिसक गई और रास्ता बंद हो गया। बाद में पुलिस और प्रशासन ने चट्टानों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। जैसलमेर में भी बारिश के कारण कई जगह पानी भरने की सूचना है। यहां के लखा गांव में पानी भरने से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। यहां जल निकासी व्यवस्था में भी खामियां उजागर हुई है।
बांधों और झीलों में भी पानी की आवक बढ़ रही है। नक्की झील में चादर भी चल गई। वहीं प्रतापगढ़ में चल रही बारिश से करमोइ नदी व जखामी नदी उफान पर है।