{"_id":"5971dd6c4f1c1b36388b47c4","slug":"heavy-rain-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झमाझम के बाद शहर की सड़कें बन गई 'दरिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम के बाद शहर की सड़कें बन गई 'दरिया'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
अजमेर रोड पर सड़कें बन गई दरिया
- फोटो : अमर उजाला
झमाझम हुई बारिश के बाद राजधानी की सड़कों पर लबालब पानी भर गया। इससे कई जगह जाम लग गया।
राजधानी जयपुर में आज दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बाद उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। इस राहत के बीच सड़कों पर आफत भी नजर आई। पानी भरने से सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जाम की स्थितियां बन गई।
अजमेर पुलिया के पास, स्टैच्यू सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, रामगढ़ रोड पर पानी भर गया। इस दौरान यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Trending Videos
मौसम हुआ खुशगवार, झरने शुरू
तेज बारिश के बाद सड़कों पर भर गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद आमेर और नाहरगढ़ की पहाड़ियों में झरने शुरू हो गए। जलमहल के सामने प्रभातपुरी के खोल में झरने बहते नजर आ रहे है।
जलमहल, जयगढ़, नाहरगढ, आमेर आदि पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़भाड़ बारिश के बाद बढ़ गई। खुशगवार हुए मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग यहां पहुंचने लगे। उधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसमी तंत्र बनने से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।