{"_id":"58f2ffe24f1c1bbc4ccf6a6e","slug":"heat-broken-the-record-in-jodhpur-udaipur-temperature-crossed-with-45-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 11 बजे ही पारा हुआ 40 पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 11 बजे ही पारा हुआ 40 पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
राजस्थान में गर्मी का सितम बरकरार है। रविवार को भी सूरज आग बरस रहा है। इसके चलते जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में दोपहर 12 बजे बाद से सड़के सूनी हो गई। अधिकांश जगह सुबह 11 बजे ही पारा 40 को पार कर गया।
शनिवार को जोधपुर संभाग के फलौदी में पारा 46.5 डिग्री पहुंचने के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। उदयपुर में 12 सालों में अब तक की सबसे भीषण गर्मी पड़ी है और पारा 43.8 को पार कर गया।
बीकानेर,चुरू,गंगानगर,अजमेर व बाड़मेर का भी गर्मी से बुरा हाल है जहां पारा 45 डिग्री को पार कर गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में लोगों को गर्मी का और भी असर बढ़ने की आशंका जताई है। इस बार प्रदेश में अप्रैल के मध्य तक गर्मी ने अपना 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत कहर बरपाया है।
विज्ञापन
राजस्थान के प्रमुख शहरों के शनिवार को दिन के तापमान पर एक नजर:
बाड़मेर- 45.5
बीकानेर- 45
चूरू- 45
गंगानगर- 45
जैसलमेर- 44.8
कोटा- 44.6