{"_id":"592d24614f1c1bdf15bdbd84","slug":"health-department-on-alert-at-zika-virus-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zika Virus: राजस्थान में अलर्ट, एयरपोर्ट यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Zika Virus: राजस्थान में अलर्ट, एयरपोर्ट यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात में जीका वायरस के लक्ष्ण मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने सोमवार को प्रदेश भर मे अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के साथ सावधानियां बरतने को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने प्रदेश में जीका वायरस रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अधिक से अधिक मच्छर रोधी एंटीलार्वा गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सर्राफ ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर जीका प्रभावित देशों से आने वाली सभी फ्लाईट्स के यात्रियों की स्क्रीनिंग प्रारम्भ की जा चुकी है। प्रदेशभर में मलेरिया क्रेश कार्यक्रम के तहत मच्छर रोगी गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. वी.के. माथुर ने बताया कि जीका रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। हल्का बुखार, शरीर पर लाल धब्बे, सिरदर्द एवं जोड़ो में दर्द जीका वायरस जनित रोग के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि जीका वायरस से बचने के लिए मच्छरों से बचना आवश्यक है। उन्होंने जीका के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार प्रारम्भ करने की सलाह दी है।
विज्ञापन