{"_id":"59d5f1254f1c1bcd538b5dcf","slug":"haryana-police-will-be-take-action-against-who-helped-honeypreet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत को शरण देने वालों तक जल्द पहुंचेगी पुलिस, ये भी रहे मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत को शरण देने वालों तक जल्द पहुंचेगी पुलिस, ये भी रहे मददगार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि हनीप्रीत को राजस्थान में भी शरण मिली थी। अब हरियाणा पुलिस जल्द ही ऐसे शरणदाताओं तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत 38 दिन तक फरार रही थी। इस दौरान उसने राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर व संगरिया कस्बे में भी पनाह ली थी। पुलिस को दी गई जानकारी में हनीप्रीत ने कहा है कि वह संगरिया में एक डेरा प्रेमी के यहां रुकी थी। जबकि हनुमानगढ़ में उसने पनाह अपने रिश्तेदार के यहां ली थी।
फरारी के दौरान हनीप्रीत 27 व 28 अगस्त को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अपने भाई के ससुराल में रही थी, लेकिन 29 अगस्त को जब हरियाणा पुलिस हनुमानगढ़ पहुंची तब तक हनीप्रीत वहां से निकल चुकी थी। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को हनीप्रीत को हनुमानगढ़ के ही नजदीक के कस्बे संगरिया में देखा गया था, जहां वह राम रहीम के किसी भक्त के यहां ठहरी थी।

पुलिस पर भी हैं आरोप
हनीप्रीत
गौरतलब है कि हनीप्रीत ने गिरफ्तारी से पूर्व एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक महीने तक कहां-कहां रही। सबसे पहले तो हनीप्रीत ने नेपाल भागकर जाने वाली खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह नेपाल नहीं गई थी, लेकिन उसने राजस्थान, हरियाण और दिल्ली में शरण जरुर ली थी।
हनीप्रीत को पनाह देने के आरोप कई राजनेताओं व पंजाब पुलिस पर भी लग रहे हैं। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही हनीप्रीत को साथ ले जाकर उन स्थानों पर दबिश दी जाएगी जहां उसने पनाह ली थी।
हनीप्रीत पर अगस्त में बाबा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है। हनीप्रीत को दो दिन पूर्व ही हरियाणा पुलिस ने एक डेरा प्रेमी सुखदीप के साथ गिरफ्तार किया था।