फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Half a dozen people injured in the roof of the public rest house

बस का इंतजार कर रहे लोगों पर अचानक गिरी आफत

Wed, 31 May 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen people injured in the roof of the public rest house
डेमो इमेज
सीकर के दांतारामगढ़ में बुधवार को सार्वजनिक विश्राम गृह की छत का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक के फ्रैक्चर हुआ है वहीं, पांच जनों के सिर और कई जगह शरीर पर गंभीर चोट लगी है। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दांतारामगढ़ में बुधवार को पहले तो तेज अंधड़ और तूफान आया। इसके बाद बरसात शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक आई बारिश से बचने के लिए बस स्टैण्ड पर खड़े यात्रियों ने पास ही सार्वजनिक विश्राम गृह की शरण ली। कुछ देर बाद ही विश्राम गृह की आरसीसी की छत में सरियों के नीचे का कुछ मलबा लोगों पर गिर गया। इससे करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए, जिन्हें तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में उमाड़ा निवासी जितेन्द्र स्वामी, महेश स्वामी, मनीष, गजानन्द कुमावत सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि दांतारामगढ़ के सार्वजनिक विश्राम गृह की छत काफी जर्जर हो चुकी है जो कभी भी गिर सकती है। ऐसे में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed